New Business idea: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और गर्मी को देखते हुए लोग अपने शरीर को तरोताजा रखने के लिए लोग पेय पदार्थ को ढूंढते हैं। अगर आप इस गर्मी के मौसम का फायदा उठाना चाहते हैं या फिर गर्मी के मौसम में आप किसी बिजनेस की तलाश में है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज मैं आपको ऐसे बिजनेस आइडिया बताऊंगा जिनके जरिए आप इस गर्मी के मौसम में अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
आप लोग इस गर्मी के मौसम में नींबू पानी और मैंगो जूस का ठेला खोलकर प्रतिदिन ₹2000 से लेकर ₹3000 तक कमा सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है जो बहुत ही कम लागत में शुरू हो जाता है और इसकी डिमांड हर जगह होती है हर शहर गांव हर चौराहे पर तो दोस्तों जानते हैं इस बिजनेस को शुरू कैसे करें और इसमें कितना खर्चा आता है साथ ही मुनाफे के बारे में भी मैं आपको बताऊंगा।गर्मी के मौसम में शुरू करें यह बिजनेस
गर्मी के मौसम में कौन सा बिजनेस शुरू करें: होली का त्योहार निकालने के बाद धीरे-धीरे गर्मी का अभाव बढ़ता है और कॉल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ने लगते हैं। जैसे ही लोग घर से बाहर निकलते हैं तो सिर्फ एक चीज ढूंढते हैं, कोल्ड ड्रिंक, ठंडा जूस और नींबू पानी और इसी हालत को देखकर आपके लिए मैंगो जूस और नींबू पानी का बिजनेस बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।
नींबू पानी और मैंगो जूस बिजनेस की खास बात यह है, कि इस बिजनेस की शुरुआत आप 15000 से 20000 तक की इन्वेस्टमेंट से आसानी से शुरू कर पाएंगे और अगर कमाई की बात करें तो यहां पर आपको पहले दिन से ही अच्छी कमाई देखने को मिलेगी।
इस बिजनेस की डिमांड
गर्मियों के मौसम में आजकल के लोग कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी और मैंगो जूस पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ रखती है और इसी कारण की वजह से मार्केट में गर्मियों के मौसम में उनकी मांग बढ़ी रहती है।
- मैंगो जूस - गर्मी के मौसम में लोग आम का जूस पीना बहुत पसंद करते हैं।
- नींबू पानी - वर्तमान समय में अपने डाइजेशन को सही रखने के लिए लोग नींबू पानी पीते हैं, और मार्केट में इसकी बहुत ज्यादा मांग बढ़ रही है।
चीजों की आवश्यकता पड़ेगी
गर्मी के मौसम में पेय पदार्थ का बिजनेस खोलने के लिए कुछ इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
मैंगो जूस:
- पके और मीठे आम
- चीनी
- बर्फ
- जूसर मशीन
- कांच या फिर प्लास्टिक के गिलास
नींबू जूस के लिए
- ताजी नींबू
- बर्फ
- काला नमक और चीनी
- मिक्सिंग मशीन
- डिस्पेंसर साथ ही सर्विंग ग्लास
इसके अलावा अब आपको एक अच्छी लोकेशन पर अपना ठेला लगाना है जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ठेले से टच हो।
इस जगह पर लगाए ठेला
अगर आप इस गर्मी के मौसम के बिजनेस को शुरू करके सफलता पाना चाहते हैं तो आपको एक सही लोकेशन का चुनाव करना होगा अगर आप सही जगह अपना ठेला लगाते हैं तो आपकी कमाई कहीं गुना बढ़ जाती है।
- अपने गांव के चौराहे पर
- बाजार में भीड़भाड़ वाली जगह पर
- स्कूल या कॉलेज के पास
- बस स्टैंड इसके अलावा रेलवे स्टेशन
- अस्पताल के पास
- पार्क और टूरिस्ट प्लेस के आसपास
इन जगहों पर अगर आप अपना ठेला लगते हैं तो आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा।
इस बिजनेस की लागत कितनी है
इस बिजनेस की लागत के बारे में अगर बात की जाए तो हमने आपको नीचे जानकारी दी है:
खर्च का विवरण | लागत |
---|---|
ठेला और स्टॉल | लगभग ₹5000 |
जूस की मशीन | ₹3000 |
कच्चा माल | ₹5000 से लेकर अपने हिसाब से ले सकते हैं। |
बर्फ और पानी | ₹2000 |
इसके अलावा अन्य खर्च | ₹2000 |
इस बिजनेस की कमाई कितनी होगी
रोजाना की बिक्री | प्रतिम ग्लास का कीमत | कुल कमाई |
---|---|---|
रोज 100 गिलास | ₹20 | ₹2000 |
रोज 150 गिलास | ₹20 | ₹3000 |
रोज 200 गिलास | ₹20 | ₹4000 |